कपकोट क्षेत्र के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ी और गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। पीएम श्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय, कपकोट को जूनियर हाईस्कूल में उच्चीकृत करने के लिए शासन स्तर से स्वीकृति मिल गई है। क्षेत्रवासियों ने इसे शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
विद्यालय के उच्चीकरण से अब क्षेत्र के विद्यार्थियों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर एवं उच्च शिक्षा की सुविधा मिल सकेगी। इससे बच्चों को आगे की पढ़ाई के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा और अभिभावकों को भी राहत मिलेगी। साथ ही विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य को नई दिशा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
क्षेत्र के लोगों ने इस निर्णय पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। आने वाले समय में यह विद्यालय बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव साबित होगा और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।
इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami और शिक्षा मंत्री Dhan Singh Rawat का आभार व्यक्त किया।
