उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए मौसम को लेकर महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने 12 और 13 मई को राज्य के कई क्षेत्रों में बारिश और खराब मौसम की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले मौसम की ताजा अपडेट जरूर देखें और उसी के अनुसार अपना कार्यक्रम तय करें। उन्होंने कहा कि पहाड़ी इलाकों में मौसम तेजी से बदल सकता है, इसलिए अतिरिक्त सावधानी बरतना जरूरी है।
प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे यात्रा के दौरान प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। यदि मौसम ज्यादा खराब हो तो यात्रा को कुछ समय के लिए टालना बेहतर रहेगा।
यह भी पढ़े:बदरीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, सात यात्री घायल
चारधाम मार्गों पर जाने वाले श्रद्धालुओं से सुरक्षित यात्रा और सतर्कता बनाए रखने की अपील की गई है।
