बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी, मंदिर समिति को 10 करोड़ रुपये का योगदान

उत्तराखण्ड

बदरीनाथ-केदारनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी, मंदिर समिति को 10 करोड़ रुपये का योगदान

उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थलों बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में सोमवार को देश के जाने-माने उद्योगपति Mukesh Ambani ने दर्शन किए। उन्होंने भगवान बदरीविशाल और बाबा केदारनाथ के मंदिर में पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

धार्मिक यात्रा के दौरान उन्होंने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को कुल 10 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस राशि में बदरीनाथ धाम की व्यवस्थाओं के लिए 5 करोड़ रुपये और केदारनाथ धाम के लिए 5 करोड़ रुपये का योगदान शामिल है।

यह भी पढ़े:शामा और लीती गांव पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैडा़,किसानों से किया संवाद, देखी प्राकृतिक खेती और कीवी बागान

मंदिर समिति के अनुसार, अंबानी परिवार की दोनों धामों के प्रति लंबे समय से गहरी श्रद्धा रही है। धाम पहुंचने पर समिति के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *