कपकोट के युवक से नौकरी दिलाने के नाम पर ₹3.17 लाख की साइबर ठगी, मुकदमा दर्ज

उत्तराखण्ड

कपकोट। नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। थाना कपकोट पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम पुड़कुनी निवासी महेश सिंह मेहरा ने थाना कपकोट में तहरीर देकर बताया कि 18 मार्च 2026 से 30 मई 2026 के बीच रोहन कुमार और डस्टिन ब्रैडशॉ (Dustin Bradshaw) सहित अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने इलेक्ट्रॉनिक संचार माध्यमों के जरिए उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इस दौरान आरोपियों ने उनसे ₹3,17,090 की धोखाधड़ी कर ली।

पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना कपकोट में एफआईआर संख्या 39/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) तथा आईटी एक्ट की धारा 66D के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़े:कपकोट में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और साइबर ठगी में शामिल आरोपियों की पहचान कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *