कपकोट में कांग्रेस के खिलाफ उबाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जलाया पुतला

उत्तराखण्ड

कपकोट विधानसभा में आज नारी शक्ति के मुद्दे पर सियासत गरमा गई, जब भारतीय जनता युवा मोर्चा, बागेश्वर ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया

भाजयुमो जिलाध्यक्ष आदर्श कठायत और कार्यक्रम संयोजक गोविन्द कपकोटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” का विरोध करने को लेकर कांग्रेस का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने साफ संदेश दिया कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार की राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी और अधिकार देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठा रही है, विपक्ष इसका विरोध कर रहा है।

युवा मोर्चा ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा—

नारी शक्ति का सम्मान सर्वोपरि है

महिला विरोधी राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

विकास में बाधा बनने वालों को जनता जवाब देगी

प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, कुमाऊं संयोजक युवा मोर्चा दीपक गस्याल, जिला महामंत्री भाजयुमो हरीश मेहरा, नितिन जोश, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र दानू, राहुल शाह, अशोक बिष्ट, जिला मंत्री नीरज बिष्ट, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश गड़िया, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष गीता ऐठानी, छात्र संघ अध्यक्ष मुकुल शाही, अंकित नगरकोटी सहित समस्त युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *