कपकोट में 105 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

उत्तराखण्ड

कपकोट पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को 105 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 17 मई 2026 की रात लगभग 8:55 बजे उपनिरीक्षक संजय धौनी द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान वाहन संख्या PB 10 CK 4346 मोटरसाइकिल में सवार मोहम्मद जुबैर पुत्र मोहम्मद इलियास निवासी वार्ड नंबर 24 शेखूपुर थाना बहेड़ी जिला बरेली, उत्तर प्रदेश हाल निवासी ग्राम असो थाना कपकोट को 105 ग्राम अवैध चरस का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े:कपकोट में कांग्रेस का प्रदर्शन आज, महंगाई के खिलाफ होगा पुतला दहन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कपकोट में FIR संख्या 30/2026 धारा 8/20/60 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोहर चंद्र द्वारा की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी कपड़ों की फेरी लगाने का कार्य करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *