हरेला पर्व पर कपकोट में चला ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान, विधायक सुरेश गड़िया ने किया पौधरोपण

उत्तराखण्ड

कपकोट। हरेला पर्व के अवसर पर कपकोट क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय पोलिंग में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय ग्रामीणों ने पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके बाद नगर पंचायत कपकोट के वार्ड नंबर-1 स्थित पुलिस थाने के समीप भी पौधरोपण किया गया।

इस अवसर पर विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि हरेला केवल उत्तराखंड का पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और जीवन के प्रति हमारी आस्था और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय पोलिंग में ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने और शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़े:कपकोट के बैसानी (लामाबगड़) में BSNL 4G मोबाइल टावर का शिलान्यास, जल्द मिलेगी बेहतर नेटवर्क सुविधा

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, कुमाऊँ मंडल विकास निगम के निदेशक दयाल ऐठानी, समाज कल्याण अनुश्रवण समिति मंत्री परिषद की सदस्य चंपा देवी, उपजिलाधिकारी अनिल चन्याल, सामाजिक कार्यकर्ता ममता मेहता,सभासद गजेंद्र कपकोटी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *