कपकोट। विधानसभा क्षेत्र कपकोट में स्वच्छता और सार्वजनिक सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए 13 हाईटेक शौचालयों के निर्माण को वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर बनने वाले इन शौचालयों के निर्माण के लिए कुल ₹2 करोड़ 31 लाख 14 हजार की धनराशि स्वीकृत की गई है।
बताया गया है कि इन हाईटेक शौचालयों के निर्माण से स्थानीय लोगों के साथ-साथ क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर सार्वजनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। स्वच्छता और पर्यटन सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इन स्थानों पर बनेंगे हाईटेक शौचालय
1. मुख्य बाजार बनलेख – ₹17.78 लाख
2. शामा बाजार – ₹17.78 लाख
3. कांडा बाजार – ₹17.78 लाख
4. मां भगवती मंदिर परिसर, पोथिंग – ₹17.78 लाख
5. खड़लेख (शामा) – ₹17.78 लाख
6. महलगाड़ (करुली)– ₹17.78 लाख
7. हरसीला– ₹17.78 लाख
8. ग्राम पंचायत तोली – ₹17.78 लाख
9. जनरल बीसी जोशी मैदान, किड़ई – ₹17.78 लाख
10. नगर पंचायत कपकोट (भराड़ी) – ₹17.78 लाख
11. केदारेश्वर मैदान, कपकोट – ₹17.78 लाख
12. ग्राम पंचायत कर्मी– ₹17.78 लाख
13. वीसा (दुग नाकुरी) – ₹17.78 लाख
वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद अब इन स्थानों पर हाईटेक शौचालयों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। परियोजना पूरी होने के बाद सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता व्यवस्था के साथ आमजन और पर्यटकों को सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े:बागेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी ऑल्टो, एक की मौत और एक गंभीर घायल
इस स्वीकृति के लिए क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त किया गया है।

1 thought on “कपकोट में 13 हाईटेक शौचालयों के निर्माण को ₹2.31 करोड़ की मंजूरी, इन स्थानों पर बनेंगे शौचालय”