कपकोट। भराड़ी क्षेत्र को विकास की नई सौगात मिली है। यहां ₹46.24 लाख की लागत से नवनिर्मित टैक्सी स्टैंड का विधिवत लोकार्पण किया गया। आधुनिक और सुव्यवस्थित टैक्सी स्टैंड के निर्माण से स्थानीय टैक्सी संचालकों के साथ ही यात्रियों और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया गया। बताया गया कि कपकोट विधानसभा क्षेत्र के कस्बों और गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भाजपा प्रभा गढ़िया, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, कुमाऊं मंडल विकास निगम के निदेशक दयाल ऐठानी, जिला कोषाध्यक्ष भाजपा मनोज कपकोटी, युवा मोर्चा महामंत्री श्री हरीश मेहरा समेत कई जनप्रतिनिधि, टैक्सी संचालक और क्षेत्रवासी मौजूद रहे
नवनिर्मित टैक्सी स्टैंड के शुरू होने से भराड़ी में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और टैक्सी संचालकों व यात्रियों को सुविधाजनक स्थान उपलब्ध कराने में मदद मिलने की उम्मीद है।
