देहरादून में बारिश बनी आफत, तेज बहाव में कार बही; दो की मौत, युवती रेस्क्यू

उत्तराखण्ड

देहरादून में बरसाती बहाव ने मचाया कहर, कार बहने से दो की मौत; एक युवती घायल

देहरादून।प्रेमनगर क्षेत्र में देर रात भारी बारिश के बाद तेज बरसाती बहाव ने एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। कंडोली पुल के पास हुए इस हादसे में कार सवार एक युवक और एक युवती की जान चली गई, जबकि दूसरी युवती घायल अवस्था में बरामद हुई। उसे रेस्क्यू कर पुलिस के सुपुर्द किया गया।

जानकारी के अनुसार, हादसा प्रेमनगर थाना क्षेत्र के लोअर कंडोली, पौंधा रोड के पास हुआ। बताया जा रहा है कि देर रात एक क्रेटा कार तेज पानी के बहाव के बीच अनियंत्रित होकर बह गई। कार में एक युवक और दो युवतियां मौजूद थीं।

घटना की सूचना मिलने के बाद डाकपत्थर से एसडीआरएफ की टीम अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। रात के अंधेरे और तेज बहाव के बावजूद एसडीआरएफ जवानों ने तत्काल सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

तलाशी के दौरान घटनास्थल से करीब दो किलोमीटर दूर एक युवती घायल हालत में मिली। एसडीआरएफ टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला और आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया।

इसके बाद टीम ने दोबारा सर्च अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद कार सवार युवक अक्षय, निवासी जयपुर, राजस्थान, और एक अन्य युवती का शव बरामद किया गया। दोनों शव पुलिस को सौंप दिए गए हैं।

यह भी पढ़े:खीरगंगा नदी में बहाए राजेंद्र राम का शव गुलम पुल के पास बरामद, परिवार में मचा कोहराम

भारी बारिश और तेज पानी के बहाव के बीच पूरी रात चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद हादसे की खबर से इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

1 thought on “देहरादून में बारिश बनी आफत, तेज बहाव में कार बही; दो की मौत, युवती रेस्क्यू”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *