उत्तराखंड: मौसम साफ होते ही चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा फिर शुरू, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

उत्तराखण्ड

प्रदेश में मौसम में सुधार होने के बाद प्रशासन ने चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा पर एहतियातन लगाई गई अस्थायी रोक हटा दी है। यात्रा दोबारा शुरू होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड साहिब की ओर रवाना हुए। धामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है।

गढ़वाल मंडलायुक्त आनंद स्वरूप ने बताया कि यात्रा को सुरक्षित और सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी संबंधित जिलों के प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ और अन्य विभागों के बीच लगातार समन्वय बनाया गया है। यात्रा मार्गों की लगातार निगरानी की जा रही है और भूस्खलन संभावित तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

यह भी पढ़े:शामा में REAP योजना के तहत दुग्ध डेरी का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगा स्वरोजगार का नया अवसर

उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान यदि कहीं भारी बारिश, भूस्खलन या किसी अन्य कारण से मार्ग अस्थायी रूप से बंद हो जाए, तो घबराने के बजाय प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही रुकें। प्रशासन और पुलिस के निर्देशों का पालन करें तथा मौसम सामान्य होने के बाद ही आगे की यात्रा करें, ताकि यात्रा सुरक्षित बनी रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *