अल्मोड़ा। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi का गुरुवार को प्रस्तावित अल्मोड़ा दौरा खराब मौसम के कारण रद्द हो गया। जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा के लिए रवाना हुए थे, लेकिन रास्ते में मौसम अचानक खराब होने पर पायलट ने सुरक्षा कारणों से हेलीकॉप्टर को वापस पंतनगर लौटाने का फैसला लिया।
दौरा रद्द होने के बाद राहुल गांधी ने फोन के माध्यम से अल्मोड़ा में आयोजित “परिवर्तन का शंखनाद” जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाने के लिए खेद व्यक्त किया और जल्द ही दोबारा उत्तराखंड आने का आश्वासन दिया।
राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा कि मौसम खराब होने के कारण यात्रा जारी रखना सुरक्षित नहीं था। उन्होंने कहा कि प्रकृति के सामने सभी को झुकना पड़ता है और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
यह भी पढ़े: कपकोट : शादी के मात्र एक महीने बाद विवाहिता ने मायके में की आत्महत्या, क्षेत्र में सनसनी
अपने संबोधन में उन्होंने उत्तराखंड के विकास, राज्य के सामाजिक-आर्थिक मुद्दों और आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर भी अपनी बात रखी। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
