राजकीय प्राथमिक विद्यालय शामा पन्याली ने बढ़ाया मान,नवोदय प्रवेश परीक्षा में हार्दिक कोरंगा ने जिले में किया टॉप

उत्तराखण्ड

Kapkot के एक दुर्गम क्षेत्र में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय शामा पन्याली ने शानदार उपलब्धि हासिल कर इतिहास रच दिया है।

विद्यालय के कक्षा 6 के छात्र हार्दिक कोरंगा ने राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में 96 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है।

इसी विद्यालय के एक अन्य छात्र देवेंद्र मर्तोलिया ने भी प्रवेश प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

इस स्कूल की खास बात यह है कि यहां के कुल 5 होनहार छात्रों ने सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा पास की है, जबकि 7 छात्रों ने जवाहर नवोदय विद्यालय की परीक्षा में सफलता हासिल की।

हार्दिक कोरंगा ने सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में 71वीं रैंक और जवाहर नवोदय विद्यालय में 5वीं रैंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

हार्दिक के पिता चंचल कोरंगा ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को निजी स्कूल की बजाय सरकारी स्कूल में पढ़ाने का फैसला लिया और आज उसी का सकारात्मक परिणाम सामने आया है।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड को बड़ी सौगात: रामनगर–देहरादून के बीच जल्द शुरू होगी सीधी ट्रेन सेवा

विद्यालय के प्रधानाध्यापक विष्णु दत्त जोशी ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *