उत्तराखंड को बड़ी सौगात: रामनगर–देहरादून के बीच जल्द शुरू होगी सीधी ट्रेन सेवा

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। रामनगर और देहरादून के बीच जल्द ही सीधी रेल सेवा शुरू होने जा रही है। इस पहल से दोनों शहरों के बीच सफर करने वाले लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही मांग भी पूरी होगी।

सांसद अनिल बलूनी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने इस सेवा को शुरू कराने के लिए पहले अश्वनी वैष्णव से मुलाकात कर प्रस्ताव रखा था। अब इस दिशा में सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है।

इसके साथ ही रामनगर के तिरुमदारा क्षेत्र में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव भी शुरू हो गया है। इससे स्थानीय यात्रियों को राहत मिली है और वे आसानी से इस सेवा का लाभ उठा पा रहे हैं।

यह भी पढ़े:Uttarakhand Weather Update: केदारनाथ में बारिश का कहर, उत्तरकाशी में ओलों से बढ़ी चिंता

नई रेल सेवा शुरू होने के बाद क्षेत्र में पर्यटन और आवाजाही दोनों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *