उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बदलाव साफ नजर आ रहा है। राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में आज तेज बारिश हुई, वहीं कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिली, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है। इनमें देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल शामिल हैं। इन क्षेत्रों में अगले एक से दो दिनों के भीतर तेज बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़े:उत्तराखंड में बढ़ा श्रमिकों का वेतन, औद्योगिक अशांति पर लगा ब्रेक – धामी सरकार का बड़ा कदम
मौसम के अचानक बदलते हालात को देखते हुए किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने भी अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बिना जरूरी काम के बाहर न निकलें। साथ ही वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है, क्योंकि तेज हवाएं और बारिश परेशानी बढ़ा सकती हैं।
