बागेश्वर:उत्तराखंड के बागेश्वर जिले स्थित कपकोट तहसील क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ एक 17 वर्षीय किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया है। प्रसव के उपरांत स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं को देखते हुए किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कपकोट से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है
घटनाक्रम और स्वास्थ्य अपडेट
अस्पताल में प्रसव:बीते बुधवार को किशोरी को प्रसव हेतु CHC कपकोट लाया गया था, जहाँ उसने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया।
पुलिस को सूचना:
उपचार के दौरान जब अस्पताल प्रबंधन को किशोरी के नाबालिग होने की जानकारी मिली, तो तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई।
बृहस्पतिवार को प्रसूता की तबीयत बिगड़ने पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर देखभाल के लिए बागेश्वर जिला अस्पताल भेज दिया। वर्तमान में नवजात और माँ दोनों चिकित्सकों की निगरानी में हैं और सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
कानूनी कार्रवाई
कपकोट थाना पुलिस ने अस्पताल से मिली जानकारी के आधार पर मामले की प्राथमिक जांच की और बांसे गांव के रहने वाले कवींद्र राम नाम के आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित प्रासंगिक धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है।
यह भी पढ़े: कुमाऊं में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, बागेश्वर-नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट
पुलिस प्रशासन के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और उसे जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा।
