रुड़की में दिनदहाड़े गोलियां चलीं, मिस्त्री पर हमला—CCTV वीडियो से फैली दहशत

उत्तराखण्ड

रुड़की:शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब दिनदहाड़े एक निर्माण स्थल पर काम कर रहे मिस्त्री पर फायरिंग कर दी गई। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में भय का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि हमले में मिस्त्री की जान बच गई।

जानकारी के मुताबिक, मिस्त्री एक मकान में टाइल्स लगाने में व्यस्त था। इसी दौरान किसी ने उसे बाहर आने के लिए आवाज दी। जैसे ही वह बाहर पहुंचा, पहले से मौजूद बाइक सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।

फायरिंग होते ही आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई और सभी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर तुरंत मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश या कामकाजी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़े:दून में जमीन घोटालों पर सख्ती: 125 मामलों की समीक्षा, 24 में एफआईआर के निर्देश

इस पूरी घटना का वीडियो पास के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। वीडियो में हमलावर खुलेआम हथियार के साथ फायरिंग करते नजर आ रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *