कपकोट-भराड़ी मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 15-20 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूटी; दो महिलाएं घायल, एक जिला अस्पताल रेफर

उत्तराखण्ड

कपकोट-भराड़ी मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 15-20 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूटी; दो महिलाएं घायल, एक जिला अस्पताल रेफर

कपकोट।कपकोट-भराड़ी मोटर मार्ग पर पालीडुंगरा पुल के समीप गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। करीब 10:30 बजे बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 15 से 20 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में स्कूटी सवार दोनों महिलाएं घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार, स्कूटी पर 32 वर्षीय गंगा देवी पत्नी कुन्दन सिंह, निवासी पालीडुंगरा और 40 वर्षीय अनीता देवी पत्नी हीरा सिंह, निवासी ग्राम लिली, थाना कपकोट सवार थीं। अचानक स्कूटी अनियंत्रित होने से दोनों महिलाएं खाई में जा गिरीं।

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायल महिलाओं को खाई से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार दिया।

सिर में चोट लगने के कारण स्कूटी चालक गंगा देवी की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बागेश्वर रेफर कर दिया। वहीं, दूसरी घायल महिला का उपचार किया गया।

यह भी पढ़े:कपकोट में बढ़ने लगी ठंड, रात का तापमान 5 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान; दिन में निकलेगी धूप

फिलहाल हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *